Accidental News / दुर्घटना की खबरें
डॉक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत, परिवार में कोहराम
अंबारी (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के पूरा शिवरामपुर निवासी लखनऊ में डॉक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी है। दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अभी शव घर पर नहीं पहुँचा है।
डॉ अजय कुमार भारती 32 पुत्र नंदलाल भारती निवासी पूरा शिवरामपुर पवई थाना पवई लखनऊ में डॉक्टर थे। रात में 11 बजे कार से चार लोग कहीं जा रहे थे। इस बीच किसी वाहन की चपेट में आ गए। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गयी। दूसरा व्यक्ति जौनपर जनपद के निवासी था। बाकी दो लोगों की जानकारी नहीं है।
डॉ अजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। सबसे छोटा भाई पवन भारती पीसीएस है। वहीं बीच वाला भाई पवन भारती भारत पेट्रिलियम में जॉब करता है। माता इमिरती देवी और पत्नी सबिता का बुरा हाल है। उनके पास 4 साल का एक बेटा है।



























































Leave a comment