Accidental News / दुर्घटना की खबरें
अनियंत्रित टाटा नेक्सन डिवाइडर से टकराई, पांच घायल
बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर सियरहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सिक्स लेन पर शाम को लगभग 6 बजे बिहार से लखनऊ जा रही बिहार नंबर की टाटा नेक्सन गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें बैठे पांचों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तुरंत बिलरियागंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसआई मिथिलेश यादव द्वारा अपने दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। गाड़ी में सवार पांचों लोग शराब के नशे में थे। वाहन चालक को ज्यादा चोट आई है। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
























































Leave a comment