Accidental News / दुर्घटना की खबरें

हाइवे पर कार और स्कूल बस की टक्कर में छः की मौत

गाजियाबाद। जिले में नेशनल हाइवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल बस में कोई स्टूडेंट नहीं था। वह गलत दिशा से आ रही थी। इस मामले पर ट्रैफिक अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
गाजियाबाद में ट्रैफिक ADCP आर.के. कुशवाहा सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस और एक कार के बीच एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस गलत लेन में आ रही थी। गलती बस चालक की है। बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।
इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की ओर से ट्वीट किया गया। सीएम योगी के दफ्तर के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया। मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लिखा गया कि सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh