Accidental News / दुर्घटना की खबरें

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, दबिश देकर आ रहे दरोगा सहित चार सिपाही घायल महिला की मौत

फिरोजाबाद। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शिकोहाबाद के नगला खंगर इलाके अंतर्गत 68 माइल स्टोन पर एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में अपहृत बेटी की मां मीना की मौत हो गई।
उप निरीक्षक जयशंकर पांडे, कांस्टेबल सुरजीत, सुभम और महिला सिपाही मंजू लता के अलावा, अपहृत प्रांशी, प्रेमी नरेंद्र और चालक संतराम घायल हो गए। ये सभी कबरई महोबा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी मिली है कि बोलेरो दिल्ली से महोबा जा रही थी। पुलिसकर्मी लड़की को दिल्ली से बरामद कर ला रहे थे। अपहृत लड़की की मां मीना पत्नी रमाकांत निवासी कवरई महोबा की मौत हो गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh