Accidental News / दुर्घटना की खबरें
मार्ग दुर्घटना में चालक की मौत,गृह-प्रवेश कार्यक्रम से लौटते वक्त हुई दुर्घटना
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के समीप गुरुवार की रात गृह-प्रवेश कार्यक्रम में आयोजित भोजन करके पैदल घर लौटते समय बाइक की चपेट में आने से 58 वर्षीय लालबहादुर चौहान पुत्र स्व० रामबचन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन लालबहादुर ने शुक्रवार की भोर में दम तोड़ दिया। मृतक पेशे से चालक था और परिवार की आजीविका चलाने के लिए निजी वाहन चलाता था। मृतक की तीन पुत्रियां व एक पुत्र बताए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





















































Leave a comment