Accidental News / दुर्घटना की खबरें
दो बाईक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल , एक की मौत
बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज के संतोषी माता मंदिर के समीप दो बाईक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए जिसमें आरिफ पुत्र जाबिर 35 वर्ष खालिसपुर थाना बिलरियागंज की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं दो लोग में बृजेश मौर्य हरैया व कान्ति देवी 50 वर्ष बिलरियागंज घायल हो गए जिसमें तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लाया गया जिसमें डाक्टर ने आरिफ पुत्र जाबिर को मृतक घोषित कर दिया वहीं दो सदर अस्पताल रेफर कर दिया वहीं पुलिस मौके पर उपस्थित शव को कब्जे में लिया।
























































Leave a comment