Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी बाइक, चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
मिर्जापुर । मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के पास लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ईंट लदी ट्राली में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को पीएचसी पटेहरा ले गई। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस खोजबीन में लगी है। ट्रैक्टर को थाना संतनगर में खड़ा कराया गया है।





















































Leave a comment