Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रक की चपेट में आकर घायल रजिस्टार कानूनगो की मृत्यु , एसडीएम सहित तहसीलदार कोतवाल पहुचे अस्पताल

• सूचना प्राप्त होते तहसील कर्मचारी कार्यालय छोड़ पहुचे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ,साथी की मृत्यु पर सदमे में कर्मचारी साथी 


फूलपुर- आजमगढ़| अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी दिनेश चौधरी 58 पुत्र लालचंद फुलपुर तहसील के बिभिन्न गावो के लेखपाल रहेने के बाद  पदौन्नति पर  रजिस्टार कानूनगो पद पर तहसील में तैनात रहे मंगलवार की सुबह मुड़ियार रोड स्थित मेडिकल स्टोर से  अपने मित्र प्रमोद कुमार चतुर्वेदी पुत्र स्वगीय रणजीत चतुर्वेदी की बाईक पर पीछे बैठकर तहसील मुख्यालय आ रहे थे समय पौने दस बजे के करीब रेलवे स्टेशन चौराहे पर पहुचे ही थे कि आज़मग़ढ़ की तरफ से आ रही तेज गति ट्रक जो शाहगंज की तरफ जा रही थी पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण चालक प्रमोद बाईक से छटक कर बाये जाकर गिरे पीछे बैठे दिनेश चौधरी दाहिने गिरकर ट्रक के नीचे चले गए ।जिससे बुरी तरह घायल हो गए दुर्घटना के बाद अगल बगल ओर घायल प्रमोद भी निकट ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेन्टर लाये जहा से डाक्टरो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलपुर।भेज दिया ।जहा इमरजेंसी में ले जाने के बाद इलाज़ के दौरान डाक्टर ने रजिस्टार कानूनगो को मृत्य घोषित कर दिया । 
दुर्घटना में घायल की खबर मिलते ही तहसील के छोटे बड़े सभी कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुच साथी की कुशल क्षेम जानने की जहा मृत्यु की सूचना पर सभी स्तब्ध रह गए एक टक साथी के शव को देखते रहे ।वही ख़बर सुन मुहल्ले की महिलाओं  साथ पत्नी और बच्चे पहुचे जिनकी दहाड़े मारकर रोता देख सभी उपस्थित जन की आँखे नम हो गए मृतक रजिस्टार कानून गो दिनेस चौधरी के एक पुत्र दो पुत्रियां है , बड़ी पुत्री नेहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है दूसरी आभा बीएड कर रही वही बेटा शाहिल 22आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है |
 मृतक रजिस्टार कानूनगो के शव का पंचनामा बना चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।ट्रक ड्राइवर सहित थाना कोतवाली फुलपुर की कस्टडी में है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh