Accidental News / दुर्घटना की खबरें

भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, एक गंभीर, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुई घटना

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीती रात करीब 11:00 बजे आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र में स्टोन नंबर 213 के करीब हुए भीषण हादसे में तीन महिला समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार और अहरौला क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 213 के समीप लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रहे बोलेरो पीछे से एक बांस लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार 3 महिलाओं सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला किरण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले आया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बता दें कि सभी पीड़ित देवरिया जनपद के महुआडीह के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक सहित हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कारवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh