Accidental News / दुर्घटना की खबरें

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चक मुनौव्वर गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चक नेवाज गांव निवासी विवेक (20) पुत्र कैलाश रोजीरोटी के लिए ऑटो चलाता था। शनिवार को वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान साढ़े बारह बजे के लगभग कुछ लोग आए और उसे मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के लिए साथ लेकर चले गए।
विवेक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था कि चक मुनौव्वर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक विवेक उसके नीचे आ गया। जब तक उसे ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकाला जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh