Accidental News / दुर्घटना की खबरें
राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत की हादसे में गई जान, अयोध्या में कराने वाले थे बड़ा यज्ञ
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से सोमवार को एक बुरी खबर सामने आई. यहां बरमान-सगरी नेशनल हाइवे-44 पर एक भीषण सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज का निधन हो गया. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में महाराज समेत 2 लोगों की जान चली गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. महंत कनक बिहारी दास महाराज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि देकर चर्चा में आए थे।
महाराज कनक जी अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए थे।
























































Leave a comment