Accidental News / दुर्घटना की खबरें
अंबारी (दीदारगंज रोड) पर गोदान एक्सप्रेस में सवार युवक सिग्नल से टकराया ,मौके पर ही मौत
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी (दीदारगंज रोड़) रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस डाउन जो मुम्बई से छपरा अपनी नियत समय 3:30 पर जा रही थी। जिसमें यात्रा कर रहा एक यात्री स्टेशन के करीब सिग्नल से टकराकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। देखते ही देखते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी व्यक्ति ने जेब मे पड़े पेपर पर अंकित मोबाईल नम्बर पर फोन कर जान पहचान के किसी व्यक्ति को फोन कर घटना की जानकारी दे दी है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 के आस पास होगी। प्रत्यक्षदर्षियों के मुताबिक मृतक जौनपुर जिले का बताया जा रहा है। मौके पर 102 एम्बुलेंस आ चुकी थी।























































Leave a comment