Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बोलेरो की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक ढाबा के पास बोलेरो की चपेट में आकर ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर के रानीपुर रजमो गांव निवासी उमेश चंद्र यादव (35) ट्रक चालक है। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह सैनिक ढाबा के पास अपनी ट्रक खड़ी कर उतर रहा था। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उमेश गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था और ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh