Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर हुआ फरार

आजमगढ़ जनपद के  वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर रानी की सराय थाना के पटेल नगर में ट्रक से टकरा कर बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिय भेज दिया। बताया गया कि मेहनगर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर सपनहर निवासी करन शर्मा 18 वर्ष और रानी की सराय थाना क्षेत्र के वस्ती गाव निवासी प्रभात सरोज 17 वर्ष दोनो शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आये थे।दिन मे तकरीबन 12 बजे दोनो युवक बाइक से विपरित पटरी से ही पटेल नगर मे हाइवे पर बने कट से दूसरे पटरी पर मुडे तभी चेक पोस्ट की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रही ट्रक की चपेट मे आकर कुचल गये। दोनो युवको ने मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना  पुलिस को दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया। और ट्रक चालक ट्रक छोड फरार हो गया। मोबाइल के आधार पर पहचान कर सूचना घर पर दी गयी जहा सूचना मिलते ही परिजन भी पहुच गये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh