Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से किसान की मौत

आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नन्दी-भौजी गांव के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़हर निवासी 40 वर्षीय राजेश सरोज पुत्र टेल्हू सरोज परिवार की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। शनिवार की सुबह वह कर्ज ली गई रकम की किश्त जमा करने के लिए घर से साइकिल लेकर सहायता समूह संचालक के यहां जा रहा था। सुबह करीब सात बजे वह नंदी-भौजी गांव के समीप हाईवे रोड पर साइकिल सवार राजेश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुकामी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। हादसे में पति की मौत से मृतक की पत्नी रूपमणि का रो रो कर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh