Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धनतेरस पर नगर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक खरीदारी की धूम सजी दुकानों पर उमड़े ग्राहक

देवरिया।धनतेरस के पावन अवसर पर भटनी नगर से लेकर आसपास के ग्रामीण बाजारों तक खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक छाई हुई है। शुक्रवार को सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठानों पर लोगों ने अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी की। बाजारों में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और ग्राहकों की चहल-पहल ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया है।धनतेरस पर इस बार दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर की विभिन्न बाइक एजेंसियों पर पहले से ही ग्राहकों ने अपनी पसंद के वाहनों की बुकिंग कराई थी। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न एजेंसियों में सैकड़ों मोटर साइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। कई ग्राहक अपनी नई बाइक की डिलीवरी लेकर घर जाते नजर आए। शोरूमों में नए मॉडल और आकर्षक रंगों वाले वाहनों को लेकर लोगों की दिलचस्पी दिखाई दी। वहीं बर्तन बाजार में भी धनतेरस की परंपरागत खरीदारी का आकर्षण बना हुआ है। स्टील, पीतल, तांबा और कांसे के बर्तनों की विभिन्न किस्में दुकानों पर सजाई गई हैं। फैंसी थाली सेट, डिनर सेट, कड़ाही, गिलास, कटोरी, जग और पूजा के बर्तनों की ओर ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। पीतल और तांबे के कलश, दीपक तथा पूजा की थालियां भी लोगों की पसंद में शामिल हैं।दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट पैक और नए डिजाइन के बर्तनों की व्यवस्था की है गांधी चौक, विकास चौक, मेन रोड, रामलीला मैदान, 116 नंबर ढाला, रेलवे कॉलोनी मोड़, जंगली जलपा दुर्गा मंदिर और नकहनी चौराहे समेत नगर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। इसके अलावा नूरीगंज, एकला आम,  भरहे, जिगना मिश्र, चौरा, साहोपार, रामपुर खुरुहुरिया, मोतीपुर, सिसई, नोनापार, सिसवा, बिरसिंहपुर, बेलवा बाबू, जिरासो समेत ग्रामीण बाजारों में भी धनतेरस को लेकर रौनक दिखाई दे रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh