Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पल्थी का प्रसिद्ध मेला धूम धाम से हुआ सम्पन्न।

दीदारगंज - आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मेला का प्रथम दिन शुक्रवार को बहुत ही धूम धाम  से सम्पन्न हुआ। इस  ऐतिहासिक मेले मे क्षेत्र के तिघरा, चरौवा, बिहटा, दरियापुर, डीहपुर, गुवाई, मीरअहमदपुर, सरावां, गद्दोपुर, हड़वाँ, समुंद्रपुर, खदरा, बूंदा  आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने मेले में शामिल होकर खूब आनंद लिया। मेले मे आये हुए बच्चों व महिलाओं ने  झूला स्पंज झूला चरखी, ड्रेगन झूला, 
का जमकर आनंद लिया। वहीं मेले में महिलाओं की चाट फुल्की जलेबी व मिठाई, के अलावा बिसाता, की दुकानो पर काफी भीड़ देखने को मिला।  बच्चे गुब्बारे, खिलौने की खूब खरीद किये । मेले में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं देखने को मिली। मेले मे सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए  दीदारगंज न
थानाध्यक्ष  निरीक्षक जय प्रकाश यादव,  एस आई रमेश चन्द्र यादव, धर्मेन्द्र तिवारी,    सहित  दर्जनों पुलिस  बल के  जवान सुरक्षा ब्यवस्था में लगातार  भ्रमण करते रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh