Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धनतेरस पर सजी नगर की दुकानें उमड़ी खरीददारों की भीड़

देवरिया।धनतेरस के अवसर पर बरहज नगर में  सजी दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी
धनतेरस को लेकर नगर का बाजार सजा हुआ है सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करते रहे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा भीड़ देखी जा रही है 
आज  शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार में काफी चहल-पहल देखा गया आभूषण एवं बर्तन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर  दुकानदारों ने 30 से 40 फ़ीसदी छूट दे रखे हैं ऐसे लुभावने ऑफर से ग्राहक दुकानों पर खींचते चले आ रहे हैं। इसके अलावा एमाई की सुविधा भी दुकानदार दे रखे हैं। ऐसे में लोगों के  जेब भारी नहीं पड़ने की वजह से लोग अपनी मनपसंद वस्तुएं खरीद रहे हैं। सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहा है। इसके बाद भी सराफा व्यवसाय भी चमक रहा है ।लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के लिए नई झाड़ू, धनिया, पीतल और तांबे के गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीद कर शाम ढलते ही लोग अपने घर के तरफ चलते रहे पूरे बाजार में पूरा दिन काफी चहल-पहल  रहा प्रशासन के तरफ से, लोगों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। चप्पा चप्पा पर पुलिस बल तैनात हैं ,चारों तरफ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh