Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा

देवरिया।धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से  जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, प्रमुख स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी यातायात  सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय थाना पुलिस बल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh