Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम के निर्देश पर एसडीएम घोसी का खाद एवं बीज केंद्रों पर छापा, स्टॉक और रेट का लिया जायजा

घोसी।मऊ। डीएम आनंद वर्धन के निर्देश के क्रम में गुरुवार को एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न खाद एवं बीज विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराना, निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करना, जमाखोरी और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाना था।
इस जांच अभियान में विपणन निरीक्षक शिशिर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) प्रदीप कुमार यादव तथा सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अखिलेश कुमार प्रजापति की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तीन प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम द्वारा घोसी सहकारी क्रय-विक्रय समिति, इफ्को बाजार पकड़ी बुजुर्ग, फोरलेन के पास घोसी, तथा  पूर्वांचलबीजभंडार मझवारा मोड़,घोसी का निरीक्षण कर स्टॉक की उपलब्धता, रजिस्टर, रेट बोर्ड आदि का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने केंद्रों पर मौजूद खाद एवं बीज के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही, मौके पर मौजूद किसानों और खरीदारों से खाद की उपलब्धता और दरों के संबंध में पूछताछ की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं निर्धारित दर से अधिक वसूली तो नहीं की जा रही है।
जांच के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जहां ओवररेटिंग या अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही हो। अधिकारियों ने बिक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खाद की बिक्री शासन द्वारा तय दरों पर पारदर्शी तरीके से की जाए।
   एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सभी खाद, बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया कि जमाखोरी, अधिक मूल्य पर बिक्री आदि करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh