Latest News / ताज़ातरीन खबरें

34वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए अमर शहीद रामाश्रय यादव

दीदारगंज -आजमगढ़ । दीदारगंज क्षेत्र के हड़वा गांव निवासी अमर शहीद रामाश्रय यादव पुत्र राम केवल यादव की 34वीं पुण्य तिथि पल्थी बाजार स्थित अमर शहीद रामाश्रय यादव पार्क में क्षेत्रीय गणमान्य जनों की उपस्थिती में तिरंगा फहराकर अमर शहीद रामाश्रय यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामाश्रय यादव 23सितम्बर 1992को नैनीताल जनपद के बाजपुर तहसील क्षेत्र में जब वह पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे गस्त के दौरान जब वह अपने हमराहियों संग जिप्सी वाहन में सवार होकर जा रहे थे तभी अलगाववादी आतंकवादियों द्वारा बिछाई गई बारुदी सुरंग में विस्फोट से मौके पर ही हमराहियों संग शहीद हो गए अमर शहीद रामाश्रय यादव कर्तब्य निष्ठ निडर साहसी अधिकारी थे।हमे अमर शहीद रामाश्रय यादव के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।गायक टीडी यादव,वीर अभिमन्यु त्यागी तथा सुमन सरोज ने भी अपनी गायकी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर शहीद के पिता राम केवल यादव, पूर्व प्रमुख राम नयन यादव, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र यादव,संजय पाण्डेय साहित्यकार कवि,लईक अहमद,विजय बहादुर यादव विधायक प्रतिनिधि, सुरेन्द्र यादव इशापुर,कमलेश यादव, क्रांति यादव,कमलेश यादव, दिनेश कुमार यादव, मिथिलेश यादव, संतोष राजभर,दिवाकर, हरेंद्र यादव, सुरेश राजभर, पंकज यादव, मेघवाल यादव, दिनेश जायसवाल,अजीत गौतम आदि उपस्थित थे।अंत में श्रद्धांजलि सभा के आयोजक अभिमन्यु यादव ने आए हुए आगंतुकों का आभार जताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh