Health News / स्वास्थ्य समाचार

आयुर्वेद दिवस पर मझवारा में स्वास्थ्य शिविर,वृक्षारोपण, योगाभ्यास का आयोजन


50 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, औषधीय पौधों के संरक्षण का दिया संदेश

घोसी।मऊ।  आयुर्वेदिक चिकित्सालय मझवारा में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को वृक्षारोपण, योगाभ्यास एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण। आयोजन के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद, योग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानसत्येंद्र कुमार, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आमिर ने की। योग प्रशिक्षक सर्वजीत सिंह एवं श्वेता पांडेय के निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के महत्व तथा योग और ध्यान से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आयुर्वेदिक उपचार एवं जीवनशैली से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई।
    आयोजन के दौरान चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आमिर ने ग्रामीणों के साथ नीम, एलोवेरा, तुलसी, अर्जुन और एरंड समेत विभिन्न औषधीय पौधे रोपे। वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में विशेष महत्व है। इनके संरक्षण से पर्यावरण संतुलन के साथ स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी प्राप्त होते हैं।
    आयोजन को सफल बनाने में मुस्तफा, रामकुमार, शुभम मौर्या एवं सिराज का विशेष सहयोग रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh