Crime News / आपराधिक ख़बरे

17 वर्षीय किशोरी लापता, गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

देवरिया।लार थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता बढ़ गई है। किशोरी की दादी ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दादी के अनुसार, उनकी नातिन 12 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक पहले से ही किशोरी से बातचीत करता था और उसने उसे मोबाइल फोन भी दिया था। किशोरी के परिजनों ने युवक को पहले भी इस संबंध में समझाया था। किशोरी के लापता होने के बाद जब परिजन युवक के घर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी मांगी तो कथित तौर पर युवक के परिजनों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और विवाद करने लगे।
किशोरी की दादी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उनकी नातिन को जल्द बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश सिंह के निर्देश पर पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh