Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सहकारिता के विस्तार और सशक्तिकरण पर मंथन, सात सत्रों में साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारी

आजमगढ़। सहकार भारती आजमगढ़ विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आजमगढ़ शहर स्थित पालीवाल मैरिज हाल में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन 12 सितंबर को उद्घाटन सत्र के अलावा कुल चार सत्र आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन 13 सितंबर को तीन सत्र हुए। इस प्रकार दो दिनों में कुल सात सत्रों के माध्यम से सहकारिता के विभिन्न पहलुओं, संगठनात्मक कार्यों और सहकारिता के माध्यम से समाज एवं आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार गीत के साथ हुआ। इसके बाद चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय आईटी सह प्रमुख कृष्ण कुमार ओझा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांतीय सह संगठन प्रमुख उत्तर प्रदेश विजय कुमार पाण्डेय, संपर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश अशोक कुमार शुक्ला, पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख उत्तर प्रदेश बृजेश कुमार सिंह तथा सहकार भारती आजमगढ़ के विभाग संयोजक राजेंद्र नाथ पाठक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। अभ्यास वर्ग के दौरान विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं की भूमिका बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा जमीनी स्तर पर सहकारिता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार रखे।

अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ के विभाग प्रचारक दीना नाथ उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन के उद्देश्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य विजय नारायण शर्मा, सह उपभोक्ता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश शिव गोविन्द सिंह, चीनी मिल संघ उत्तर प्रदेश के निदेशक रामआसरे राय, अजय कुमार तिवारी, बृजेंद्र पांडे, सुरेंद्रनाथ चौबे सहित अनेक प्रांतीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

अभ्यास वर्ग में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिला इकाइयों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सहकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक दृष्टि से तैयार करने तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहकारिता के क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh