सलेमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार
देवरिया ।जनपद देवरिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है। बरामद अवैध असलहे के संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सलेमपुर पुलिस ने 13 सितंबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सतीश चौहान पुत्र स्वर्गीय महेश चौहान, निवासी वार्ड नंबर 11, पूर्वी इचौना, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक सतीश चौहान थाना सलेमपुर में दर्ज मु0अ0सं0 306/2026 में वांछित था। इस मामले में उसके विरुद्ध धारा 109(1), 115(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में असलहा और चाकू बरामद,
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अदद .315 बोर तमंचा, एक अदद .315 बोर जिंदा कारतूस तथा एक अदद चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 311/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सलेमपुर में अलग अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राघवेन्द्र कुमार सिंह, का0 अनिल कुमार, का0 अखिलेश कुमार, का0 दुर्गेश राजभर तथा रि0का0 अंकित कुमार वर्मा शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।





















































Leave a comment