घोसी नगर का पकड़ी मोड़ बना छुट्टा पशुओं का अड्डा। इनके आतंक से लोग परेशान
घोसी। मऊ। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर छुट्टा पशुओं के बराबर घूमते रहने और लड़ते रहने से मुहल्ला वासियों के साथ राहगीरों में भय बना हुआ है। इनके आक्रमण से कई लोग घायल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
घोसी नगर का पकड़ी मोड़ वार्ड नंबर नौ जिसका अधिकांश भाग वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर स्थित है। पकड़ी मोड़ से लेकर जेपी एजेंसी तक छुट्टा पशुओं जिनमें अधिकांश सांड होते हैं सुबह एवं शाम को बराबर लड़ते रहते है। जिसके चलते मोटर साइकिल सवार गिर कर घायल हो चुके है। इनके द्वारा कई लोग घायल हो चुके है।वीआईपी मोहल्ला होने के बाद भी यहाँ के लोगों के साथ राहगीरों को सांडों के आतंक से मुक्ति नहीं मिल चुकी है। शाम से लेकर देर शाम तक छुट्टा पशु बड़ी संख्या में इकट्ठे हो कर बीच सड़क पर घूमने के साथ आपस में लड़ते रहते है। यही नहीं इनके लड़ते रहने से दुकानों के सामने खड़ी मोटर साइकिले गिर जाती है। यही एका एक लडऩे से मोटर साइकिल सवार बचने के चक्कर में गिर कर चोटिले होते रहते है। इन छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक परेशानी दोनो पटरियों के दुकानदारों को हो रही है।
मोहल्ले के भाष्कर, संतोष, अशोक, शिवम आदि ने बताया कि छुट्टा पशुओं, सांडों के मोहल्ले में सड़क पर घूमने के साथ लड़ते रहने से हम सभी परेशान है। बच्चों को के लेकर भयभीत रहते है। इस मामले में नगर पंचायत मुकदर्शक बना हुआ है। कैटल वाहन शोपीस बन कर रह गया है। नगर विकास मंत्री के साथ उच्चाधिकारियों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द छुट्टा पशुओं, सांडों से हम सब को मुक्ति दिलाया जाए।























































Leave a comment