भीगी पलकों से राधा कृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने किया विसर्जित
दीदारगंज -आजमगढ़ ।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहचुरा गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठे दिन बुधवार को सायं छठ पूजा कर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन से पूर्व रास लीला का मंचन किया गया तथा देर शाम श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे संग भक्ति गीतों के बीच डीजे की धुन पर थिरकते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ फुलपुर पुलिस के एस आई नवनीत सिंह सेंगर और हमराह पुलिस साथियों की निगरानी में भारी भीड़ के बीच शारदा सहायक खंड 32नहर पुल हैदराबाद के पास नहर में राधा कृष्ण , गणेश आदि की प्रतिमा को विसर्जित किया।इस अवसर पर अखिलेश चौहान,राम सरोज चौहान,जय सिंह,सदा सिंह,अजीत चौहान,श्रीतम,प्रीतम,सत्यम, अखिलेश प्रजापति,अजय,विवेक,विमलेश,सूरज, प्रवीण, दिव्यांशु,मगन, प्रशान्त, शिवानंद, शैलेन्द्र, आलोक , रोशन,रामानंद,लकी,नीरज,मोलू,आयुशु, हिमांशु,संगम,रिसब,अंश,किसान,सतीश उर्फ चाइना, हरेंद्र, योगेन्द्र,सोनू आदि श्रद्धांलु उपस्थित थे।


























































Leave a comment