भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद का घोसी में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत
घोसी।मऊ। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद के प्रथम बार घोसी आगमन पर पकड़ी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। पकड़ी मोड़ पर मुख्यमार्ग पर स्वागत के चलते घोसी गोरखपुर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भास्कर निषाद को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घोसी क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को निश्चित रूप से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर चीनी मिल के डा. नागेंद्रसिंह, अनिरुद्धसिंह, मोहनगुप्ता, रघुनंदनयादव,आनन्दचौधरी, सुखसागरनिषाद,ओमप्रकाशगुप्ता, त्रिभुवनगुप्ता,श्रीपतिनिषाद,प्यारेलाल राजभर, रामबृक्ष, विनोद निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।























































Leave a comment