Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दो गांवों में धारा 116के भूमि विवाद के निपटारे को लेकर किया मौके का किया निरीक्षण

घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के दो गांवों जामडीह एवं बहलोलपुर  पहुंच कर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ भूमि बटवारा के मुकदमे के जल्द निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी।
   एसडीएम ने बृहस्पतिवार को जामडीह में राजेश एवं चांद के बीच चल रहे भूमि बटवारा के तहत धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के मुकदमे के जल्द एवं सही निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने ग्राम ज़ामडीह पहुंच कर विवादित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।
 तहसील घोसी के जामडीह गांव स्थित भूमि को लेकर राजेश एवं चांद के बीच धारा 116का मुक़दमा लम्बे समय से निराकरण हेतु विचाराधीन है। इसको लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम अशोककुमारसिंह बहलोलपुर गांव पहुंच कर दीनानाथ एवं अशोक आदि के बीच चल रहे धारा 116 उ. प्र. राजस्व संहिता 2006,प्रकरण में सम्बन्धित भूमि की स्थलीय निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वादी, प्रतिवादी के साथ गांव वालों की बातों को सुना और मौके पर मौजूद कानूनगो व लेखपाल को पूरी पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने वादी एवं प्रतिवादी को निर्देशित किया कि भूमि विवादों के कारण गांवों का माहौल खराब नहीं होना चाहिए और कहा कि नियमों के तहत सभी को उनका जायज हक दिलाया जाएगा। कहा कि आपसी सहमति से निर्णय अच्छा रहता है।कोई शांतिभंग या जानबूझ कर विवाद उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ एआरके सुधाकर, जामडीह हल्का लेखपाल मनीष मिश्रा, बहलोलपुर लेखपाल भुआल यादव आदि के साथ दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh