मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन , व ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफॉर्मर-विजय रावत
देवरिया।आज बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं हैं यह सिर्फ अपने वोट व सरकार बचाने के लिए काम करती हैं पिछले दस दिन पहले मैं यहाँ आया था और ग्रामीणों अपनी समस्या को बताया जिसको लेकर हमने सांकेतिक प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और उन्होंने कहा की मैं लगवा दूँगा मैंने उनको एक हप्ते का समय दिया की अगर आप यहाँ की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं कराएँगे तो हम सभी ग्रामीण वासी धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे लेकिन एक हप्ते बित जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई उसके बाद पिछले चार तारीख़ को बरहज एस डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा की पिछले पाँच छ सालों से यहाँ की जनता बिजली व्यवस्था से परेशान हैं और अड़तालीस घंटे के अंदर पोखरभीडा गाँव की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हमलोग धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी काम न कर के इधर का उधर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं और अड़तालीस घंटे के बजाय एक हप्ते हो गए और कोई कार्यवाही नही हुई मैं पुनः बिजली विभाग को अड़तालीस घंटे का समय दे रहा हूँ अगर पोखरभीडा गाँव के चौहान टोले की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं की गई और तिरस्ठ के वी का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो यही ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठने का काम करूँगा।
इस दौरान मुख्य रूप से विजय चौहान सुदर्शन चौहान विकास कुमार राहुल तिवारी आलोक चौहान विवेक चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण व महिलायें उपस्थित रहीं।


























































Leave a comment