Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उप जिलाधिकारी बरहज ने बाढ़ राहत शिविर एवं थाना घाट का किया निरीक्षण

देवरिया।उपजिलाधिकारी बरहज शशिकांत मणि द्वारा आज दिन सोमवार को सुबह  10 बजे सरयू नदी के थाना घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय और पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सावन माह में थाना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाइ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नदी में स्नान के लिए लगाई गई बैरीकेटिंग  का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात उपजिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान शिविर में बैठने की समुचित व्यवस्था और सूचना बैनर न लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को फटकार लगाई।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर के बाहर चिकित्सा सहायता और बाढ़ राहत शिविर के बड़े-बड़े बैनर तत्काल लगाए जाएं, ताकि बाढ़ पीड़ित लोगों को शिविर ढूंढने में आसानी हो और वे सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने राहत सामग्री, पेयजल, भोजन और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं नायब तहसीलदार अभीरल वर्मा ने बाबा महेंद्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh