न्याय नहीं मिलने का आरोप, युवती ने थाने में ही खाया जहर, वीडियो बनाया, हालत गंभीर
•एसपी बोले- पूरे मामले, वीडियो और CCTV की जांच के बाद होगी कार्रवाई..
छतरपुर: जिले के महाराजपुर थाना परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवती पिंकी नायक ने थाने के भीतर ही कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के दौरान युवती ने अपना वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने पहले उसे महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है और उसे 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार पिंकी नायक किसी मामले में शिकायत लेकर शनिवार को अपनी मां और भाई के साथ महाराजपुर थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तत्काल उपचार की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों का आरोप- एक महीने से लगा रहे थे थाने के चक्कर..
परिजनों का आरोप है कि 6 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने पिंकी के भाई प्रभात (प्रशांत) नायक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी ने आरोपियों से लेनदेन कर लिया, जिसके कारण आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे थे। कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उठा था कदम।




















































Leave a comment