Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

देवरिया।निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार की सांय बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान हालात से रूबरू हुए । उन्होने कहाकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज की सरकार बाढ से बचाव में खर्च होने वाली धन की पर्याप्त व्यवस्था की है। अधिकारियों को निर्देश है कि आपदा से निपटने के लिए सभी लोग तैयार रहे। बरहज तहसील क्षेत्र के भदिला प्रथम गांव से लेकर कपरवार, विनोवापुरी,नौका टोला, बेलड़ाड़,, गौरा कटईलवा, बरहज, मेहियवां, पैना, कटियारी, कसिली, मईल, भागलपुर, देवसिया, छित्तूपुर तथा महिर्षी योगीराज देवरहा बाबा का आश्रम प्रति वर्ष बाढ़ की चपेट में आता है। कटान रोकने के लिए कपरवार संगम तट से कटइलवा तक 59 करोड़ की लागत से भाजपा सरकार में बंधा का निमार्ण किया गया है। नि. जिलाध्य भूपेंद्र सिंह ने कहाकि देवरिया जनपद से सटे पश्चिम राप्ती सरयू संगम तट पर 21 करोड़ की लागत से बंधे का निमार्ण कार्य जारी है। आगे कहाकि वीजेपी सरकार जाति धर्म से उपर उठकर सभी के लिए कार्य कर रही है। बाढ से होने वाले नुकसान से बचाव के बारे मे जिलाधिकारी से वार्ता कर डीएम के माध्यम से शासन को अवगत कराया जायेगा। बाढ और बंधे के निरीक्षण के दौरान कुरह परसिया बंधे के पास कपरवार निवासी सुदामा यादव (57) वर्ष के नदी में लापता होने की आंशक की जानकारी होने पर भाजपा नेता ने तहसील प्रशासन से वार्ता कर एनडीआरएफ टीम भेजने की बात कही । सुदामा यादव पिछले तीन दिनों से लापता है। उनका गमछा और बुसर्ट नदी किनारे बंधा पर मिला है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh