*घोसी में बिजली विभाग ने निर्बाध आपूर्ति को लेकर काटीं पेड़ों की डालियां, मानसून से पहले निर्बाध आपूर्ति के लिए चलाया अभियान
घोसी।मऊ। मानसूनी बारिश और तेज हवाओं सको लेकर अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश के निर्देश पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई का अभियान चलाया। बुधवार को अवर अभियंता माजिद के नेतृत्व में नगर बस स्टेशन से तहसील मुख्यालय तक सड़क के दोनों ओर बिजली की लाइनों से सटी डालियों को हटाया गया।
इस अभियान के तहत उन सभी पेड़ों की डालियों को हटाया गया, जो बिजली के तारों को छू रही थीं। विभाग का मानना है कि ये डालियां बारिश और तेज हवा के दौरान फॉल्ट, शॉर्ट सर्किट या तार टूटने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती हैं। समय पर की गई यह कार्रवाई बरसात में बिजली व्यवधान को काफी हद तक कम करेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
जेई माजिद ने बताया कि मानसून में पेड़ों की डालियां हवा से टकराकर बिजली के तारों में फॉल्ट और दुर्घटनाएं पैदा करती हैं। इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर डालियों की कटाई-छंटाई की जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करना है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि कहीं भी पेड़ की डालियां बिजली के तारों के संपर्क में दिखें तो तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अभियान में विभाग के कर्मचारी रविंद्र, बृजेशयादव, तेज बहादुरयादव, प्रवीण शर्मा, लल्लू, नागेंद्र, इमरान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।





















































Leave a comment