Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया DM का निकायों पर चाबुक "मुख्यालय छोडा तो वेतन ब॑द"

•EO की बैठक में सख्ती-फिल्ड में पारदर्शिता लाये॑ , IGRS निपटाओ वरना कार्यवाई

 

देवरिया | जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने नगर पालिका एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर जनसमस्याओं का समाधान करने और आधारभूत सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अधिशासी अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें, अन्यथा उनका वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने सभी टेंडर पारदर्शी ढंग से कराने, आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, जल संरक्षण, मल्टी लेवल पार्किंग, वेंडिंग जोन, टैक्सी स्टैंड, गौशालाओं के निरीक्षण तथा सरकारी भूमि का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्रों की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण वह स्वयं करेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh