Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिंचाई विभाग के रनर को अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर दिया बेहोश, सड़क के किनारे फेंका

देवरिया।सिंचाई विभाग के  रनर को अज्ञात हमलावरों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मार पीट कर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर मारपीट कर मोबाइल, बाइक और 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैभरा गांव निवासी दीनानाथ साहनी (55) पुत्र झल्हा साहनी बलिया सिंचाई विभाग में रनर के पद पर तैनात हैं। दीनानाथ ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह ड्यूटी पर बलिया जा रहे थे। बड़हलगंज से उन्होंने 25 हजार रुपये भी निकाले थे। 
राम-जानकी मार्ग पर पैना गांव के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों में उनके पड़ोसी भी शामिल रहे।
हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। बेहोश होने पर  उन्हें  देऊवारी गांव के खड़ंजा मार्ग पर फेंककर फरार हो गए।
 होश आने पर वह कराह रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 112 टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित दीनानाथ ने बरहज थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों व अन्य लोगों पर मारपीट कर मोबाइल, बाइक और 25 हजार रुपये नकद छीनने का आरोप लगाया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh