Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया।जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखने और व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी पूरी तरह तत्पर दिखे जिला अधिकारी ने सुबह ठीक 8:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरपूर्वा का वाचन निरीक्षण किया सुबह-सुबह हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और संबंधित अधिकारी तो मौके पर उपस्थित पाए गए लेकिन कुछ अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके गुप्ता को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को सचेत किया जाए और ड्यूटी के दौरान हर हाल में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जांच करने आई एक गर्भवती महिला को देखकर जिलाधिकारी खुद रुक गए उन्होंने महिला का मातृ शिशु कार्ड चेक किया और मौके पर ही उनका शुगर ब्लड प्रेशर टेस्ट कराया जिला अधिकारी ने संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को कड़ी हिदायत दी की जांच के बाद सभी आंकड़ों को मातृ शिशु कार्ड पर अनिवार्य रूप से अंकित किए जाएं इसमें 
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ओपीडी से लेकर प्रसव केंद्र तक का लिया जाएजा
जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओपीडी प्रसव केंद्र पंजीकरण कक्षा दवा वितरण केंद्र सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया उन्होंने उपस्थिति पंजिका अटेंडेंस रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई की बेहतरीन व्यवस्था बनाए रखें मरीजों को दवाई और इलाज के लिए भटकना न पड़े।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh