Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस ही कर सकती है देश का चौमुखी विकास - विजयशेखर मल्ल।

देवरिया। आज तक देश में जो भी प्रगति हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है, पुनः कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का चौमुखी विकास हो सकता है।भाजपा ने देश की जनता को धोखा देने का काम किया है।उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष से मिलकर उस क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर उसके निस्तारण कराने का काम करें। एसआईआर के बाद भी जिन मतदाता का नाम सूची में नही है तो उसका नाम दर्ज कराने के लिए काम करें। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, संगठन पुनः नई ऊर्जा के साथ आगामी चुनाव में उतरेगा। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के जनहितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सलेमपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक,बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,लार वजीर अहमद,भागलपुर डॉ रमेश कुशवाहा,बनकटा बृजेश यादव, भटनी धर्मवीर भारती,भलुअनी के के तिवारी ,परमानन्द प्रसाद,मोजाहिद लारी,सैयद फिरोज अहमद आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh