निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने मधुबन में जनप्रतिनिधियों,उपभोक्ताओं से संवाद कर जानी समस्या।
मऊ। मधुबन। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के डायरेक्टर तकनीकी जीतेंद्र नलवाया मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड घोसी के मधुबन पहुंच कर क्षेत्र के उपभोक्ताओं, के साथ अधिकारियों से संवाद कर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ विभागीय अधिकारियों को सुचारू आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के डायरेक्टर तकनीकी जीतेंद्र नलवाया, मुख्य अभियंता क्षेत्र आजमगढ़ रामबाबू, अधीक्षण अभियंता मऊ मांगेंद्र कुमार अग्रवाल के साथ मधुबन पहुंच कर विद्युत व्यवस्था आदि को लेकर जनप्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं से संवाद कर विद्युत व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से आपूर्ति में सुधार, जर्जर तारों, विद्युतपोलो आदि को लेकर बदलने आदि आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त सुझावों पर ध्यान देने की भी बात कही।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, आदि ने स्मार्ट मीटर, ट्रिपिंग आदि को लेकर सुझाव दिया।
इस अवसर पर अधिशासीअभियंता श्रीप्रकाश घोसी, एसडीओ मधुबन सतीश चौहान, जेई आदि के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






















































Leave a comment