बरहज रेलवे सड़क का केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने किया लोकार्पण
देवरिया।बरहज नगर की बहुप्रतीक्षित रेलवे सड़क का लोकार्पण माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं सांसद कमलेश पासवान जी द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया।
उक्त सड़क का निर्माण कार्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था, जिसकी कुल लागत ₹1,02,34,000 है।
लंबे समय से नगरवासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क के निर्माण एवं लोकार्पण से नगर क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा, साथ ही स्थानीय व्यापार, यातायात एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
साथ ही नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत स्वीकृत रेलवे नाला दक्षिण पटरी निर्माण कार्य का शिलान्यास भी माननीय मंत्री जी द्वारा किया गया। उक्त परियोजना की कुल लागत ₹90,98,000 है। इस योजना के पूर्ण होने से नगर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के समय जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा नगर के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग की सराहना भी की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्षश्रीमती श्वेता जायसवाल , श्रीवास्तव श्याम जायसवाल , संजय सिंह , नरेन्द्र मिश्र , अंगद तिवारी , निरुपमा प्रताप , आलोक वर्मा जी, अवनीश राय , मनोज गुप्ता , संतोष गहमरी ,धर्मवीर सिंह , नवाब हुसैन , अनमोल मिश्र, उमेश यादव अशोक सोनकर अभयानंद तिवारी विवेक कुमार गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं कर्मचारीगण एवं सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहें।






















































Leave a comment