Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

•पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करें : डीएम ।

 देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों अयान बिन लियाकत एवं सारिंसा द्विवेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर मेहनत एवं अनुशासन बनाए रखते हुए आगे बढ़ें और जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें।
         जिलाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
     उल्लेखनीय है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में प्रशिक्षक गिरीश सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यूपी पब्लिक स्कूल खुखुंदू के कक्षा 7 के छात्र अयान बिन लियाकत ने तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में असम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब एवं मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सारिंसा द्विवेदी ने मिजोरम एवं पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
      खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, महासचिव अजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
        इस अवसर पर प्रशिक्षक कुंदन मणि, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, माधव वर्मा, प्रियंका कुमारी, अंकित चौहान, आशीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, रिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh