Health News / स्वास्थ्य समाचार

अधीक्षक डॉ एचके पंकज के नेतृत्व में टीम स्कूल पहुंच कर टीकाकरण को लेकर किया जागरूक

घोसी। मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने भावनपुर स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच कर एचपीवी टीकाकरण को लेकर शिक्षक विद्यार्थी को जागरूक किया गया।
 सरकार द्वारा सभी को खास कर बच्चियों को स्वस्थ्य रखने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी  टीकाकरण के संबंध में सेंट जेवियर्स स्कूल घोसी के प्रधानाचार्य डा कमलापति ठाकुर से मिल कर टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया । अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एचपीवी टीका 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जायेगा ।यह टीका बच्चेदानी के कैंसर से बचाव करती है तथा पूरी तरह से सुरक्षित है । इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार, एआरओ ऋषि शर्मा, बीपीएम एजाज अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh