सार्वजनिक गढ़ई पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम को दिया शिकायतीपत्र
घोसी।मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत गोविन्द पुर टगुनिया गांव में सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के समीप स्थित एक पुरानी गढ़ई (पोखरा) को पाटकर कब्जा किए जाने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम अशोककुमारसिंह से लिखित शिकायत किया ।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास ही एक छोटी पोखरी स्थित है, जो वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही है। इस छोटी पोखरी की महत्ता इसलिए भी अधिक है क्योंकि पूरे गांव का 'नवदान' (निकासी का पानी) इसी में बहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति,ने सत्ता और दंबगई के बल दम पर इस गढ़ई को जबरन मिट्टी डालकर पाटना शुरू कर दिया है।
निकासी बंद होने से जलभराव का खतरा
ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि यदि इस गढ़ई को पूरी तरह पाट दिया गया, तो गांव के गंदे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो जाएगी। इससे न केवल गांव की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा होगी, बल्कि आने वाले समय में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विपक्षी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह दबंगई पर उतारू है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष उपस्थित रहे।
























































Leave a comment