Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोतवाली के बाहर मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी घर से फरार होने के बाद पहुंचे थे थाने, परिजनों की सहमति पर मंदिर में किया सिंन्दुर दान

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला गुरुवार को चर्चा का विषय बना रहा। घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने आखिरकार परिजनों की सहमति के बाद कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर और सिंदूर भरकर विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार जीयनपुर क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लो निवासी सत्यदेव की 20 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी का रामगढ़ इसरापार निवासी प्रकाश के पुत्र नितिन (20) से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे नितिन के बुलाने पर रंजना अपने घर से निकल गई और मानिकाडीह में जाकर उसका इंतजार करने लगी। इसी दौरान नितिन की बहन उसे धनछुला तक लेकर पहुंची। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन वहां पहुंच गए और रंजना को अपने साथ लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। प्रारंभ में युवती ने शादी से इंकार करते हुए प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिजनों की सहमति बनने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद प्रेमी युगल ने जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर विवाह कर लिया। वहीं नितिन के परिजनों ने छह माह बाद विधि-विधान के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने का आश्वासन दिया। विवाह के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। इस दौरान प्रीति, पलटन, अरविंद, जितेंद्र, ओमप्रकाश, विजय, अनिरुद्ध, शशि, आशीष, सुनीता, मीणा समेत दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh