सड़क किनारे कटान से हादसे की आशंका, प्रशासन से मरम्मत की ग्रामीणों ने की मांग
देवरिया।भागलपुर क्षेत्र के अडिला गांव में काली माता मंदिर से होकर प्राइमरी स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाली मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे कटान होने से आवागम मैं कठिनाई आ रही है
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, अभिभावक तथा गांव के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क किनारे की खराब स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क किनारे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

























































Leave a comment