Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लार में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत एक गिरफ्तार

देवरिया लार ।कस्बा लार में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम चनुकी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय, थाना लार, उम्र 22 वर्ष को एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 लगी थी। जांच में इसका सही रजिस्ट्रेशन नंबर UP52AE4341 निकला।
पूछताछ में हुआ खुलासा
कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कीं।
स्प्लेंडर प्लस UP52BY5499, काला व नीला रंग
पल्सर फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977, सही नंबर UP60AS2470, काला रंग
तीन थानों के केस का खुलासा
- बरामद सुपर स्प्लेंडर के संबंध में थाना भाटपाररानी में मुकदमा संख्या 67/2026 दर्ज है।
- स्प्लेंडर प्लस के संबंध में थाना लार में मुकदमा संख्या 126/2026 दर्ज है।
- पल्सर के संबंध में थाना भाटपाररानी में मुकदमा संख्या 197/2025 दर्ज है।
इस तरह लार पुलिस ने एक साथ तीन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। आरोपी के खिलाफ थाना लार में मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 341(2), 341(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार उमेश प्रसाद शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से थाना लार में मुकदमा संख्या 268/2023, 261/2025 व 129/2026 समेत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक कमलेश यादव, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी विपुल गिरी, रिक्रूट आरक्षी राहुल भास्कर व रिक्रूट आरक्षी शिवम सिंह की अहम भूमिका रही।
 बरामदगी 
कुल वाहन03 मोटरसाइकिल
अनुमानित कीमत 1,40,000 रुपये 
फर्जी नंबर प्लेट 02 बाइकों पर मिली
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी रोकने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh