किसान फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने हेतु एसडीएम ने तीन गांवों का निरीक्षण कर दिया समय से पूरा करने का निर्देश
घोसी।मऊ। फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर एसडीएम अशोक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के कई गांवों का सघन निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने, फॉर्मर रजिस्ट्री आइडी का सत्यापन कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 'फार्मर रजिस्ट्री' की प्रक्रिया की गति को बढ़ाना और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना रहा।
शासन एवं डीएम के निर्देश के क्रम में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के टड़ीयाव, दादनपुरअहिरौली , एवं खानपुर खुर्द आदि गांवों में पहुंच कर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य, फॉर्मर आइडी की प्रगति का जायजा लिया। और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित लेखपालों और फार्मर आईडी बनाने में लगे अन्य कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र किसान इस आईडी से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि"शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। फार्मर आईडी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी किसानों का पंजीकरण पूर्ण कर उन्हें डिजिटल पहचान प्रदान की जाए
मौके पर सम्बन्धित गावों के लेखपाल के साथ कोटेदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।























































Leave a comment