राजस्व विवाद के जल्द निपटारे को लेकर एसडीएम ने दो गांवों में पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षण।
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दो गांवों के भूमिविवाद से सम्बन्धित मुकदमों के जल्द निस्तारण को लेकर सम्बन्धित पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। घोसी तहसील क्षेत्र स्थित कादीपुर गांव में बंटवारे एवं रौदाभगवानपुर गांव में संशोधन का मुकदमा एसडीएम न्यायालय में चल रहा है।
एसडीएम अशोककुमारसिंह कादीपुर गांव में श्यामदेव बनाम यदुनंदन के बीच धारा 116 बटवारा के मुकदमे में जल्द सही निस्तारण को लेकर एआर सुधाकर के साथ सम्बन्धित लेखपाल रितेश आदि को साथ लेकर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनकर तथा नक्शा, अभिलेखीय साक्ष्य आदि के परिपेक्ष्य में भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। तथा पत्रावली को फैसले हेतु सुरक्षित कर लिया। इसके बाद रौदा भगवानपुर गांव पहुंच कर सरकार बनाम फूलादेवी में अभिलेखों में संशोधन को लेकर लंबित धारा 38(1) मुक़दमा में सही एवं त्वरित न्याय को लेकर लेखपाल अखिलेश के साथ सम्बन्धित भूमि पर पहुंच कर पक्षों की उपस्थिति में भौतिक निरीक्षण किया।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि विवादों के सही एवं त्वरित निस्तारण को लेकर राजस्व कर्मचारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया गया। ताकि जल्द निस्तारण हो सके।






















































Leave a comment