भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को राहत, भारत रक्षा दल ने शुरू की जल सेवा
आजमगढ़, 26 अप्रैल। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। भारत रक्षा दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल से शुरू की गई जल सेवा रविवार को भी जारी रही।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 200 से 300 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी गर्मी में पानी के लिए भटकते नजर आए। कई केंद्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत रक्षा दल ने अपने स्तर से पानी और गुड़ की व्यवस्था कर सैकड़ों अभ्यर्थियों की प्यास बुझाई।
इतना ही नहीं, परीक्षा से एक दिन पहले पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था संगठन के कार्यालय पर की गई। इस सेवा कार्य में भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ. धीर जी, जावेद अंसारी, हिमांशु सिंह, सुनील वर्मा, धनंजय अस्थाना, हरिकेश विक्रम सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।
भीषण गर्मी में की गई इस पहल की परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने सराहना की है।
























































Leave a comment