Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ससुराल आए युवक की सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव, सनसनी

•ससुर ने दी तहरीर देकर बताया अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत 

दीदारगंज - आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में सोमवार शाम को अपने ससुराल बीबी बच्चों से मिलने आए युवक की मंगलवार सुबह को सात बजे के करीब सुघरपुर तिराहे के पास सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी विपिन शर्मा पुत्र केशव शर्मा की शादी दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव स्थित जयप्रकाश की पुत्री के साथ हुई थी। बीते सोमवार की रात को विपिन शर्मा अपने ससुराल फुलेश बीबी बच्चों से मिलने आया था, जिसकी मंगलवार सुबह सुघरपुर तिराहे के पास सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर जयप्रकाश शर्मा पुत्र छेदी ने तहरीर देकर बताया कि हमारा दामाद विपिन शर्मा बीते सोमवार शाम को वह बीवी बच्चों से मिलने फुलेश घर आया था और शराब के नशे में धुत थे, रात 8:00 बजे के करीब वह हम लोगों के मना करने के बावजूद अपने घर के भटौली के लिए निकल दिए थे। वह अत्यधिक शराब का सेवन किए थे। सुबह विपिन शर्मा का शव सुघरपुर तिराहे के पास सड़क के किनारे छोटे से गड्ढे में जिसमें कीचड़ युक्त पानी भरा था उसमें मिला है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh